फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नेशनल कबड्डी टीम में शिफा चयनित, आंध्र प्रदेश में होगी प्रतियोगिता

Mon, 23 Dec 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के मेदीपट्टी गांव की अंडर-14 राष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी शिफा खातून को जिला पंचायत सदस्य, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने सम्मानित किया। वे रविवार को शिफा के घर पहुंचकर उसे अंग वस्त्र प्रदान कर शिफा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पथरदेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत मेदीपट्टी, बेलवनिया की शिफा खातून उच्च प्राथमिक विद्यालय नोनियापट्टी में आठवीं की छात्रा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में शिफा ने जिले से लेकर राज्य स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल कबड्डी टीम में किया है। अब वह आंध्र प्रदेश के कड़प्पा में 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में यूपी की ओर से प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर कैलाश पति सिंह सैंथवार, मुराद अहमद, विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें