भाटपार रानी। विकासखंड बनकटा के जगनचक गांव में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके लिए शनिवार को हाथी-घोड़े और बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई ।
कलश यात्रा में शामिल लोगों ने दुर्गा मंदिर से निकलकर महाल स्याही नदी में जाकर श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद पुनः मंदिर परिसर में आकर कलश स्थापना के साथ समाप्त हो गई।
इस दौरान आयोजक मंडल के अमित कुमार दूबे, इंद्रासन यादव, धर्मेंद्र, संजय यादव, राहुल, इंद्रजीत, विजय कुमार ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे। संवाद