फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरडीहा के लिए शहीद एक्सप्रेस बस सेवा शुरू

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

लखनऊ/देवरिया। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में परिवहन निगम ने बुधवार से देवरिया के बरडीहा के लिए नई साधारण बस शुरू की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुद्धेश्वर चौराहे स्थित कैप्टन अंशुमान सिंह की प्रतिमा स्थल से इसका शुभारंभ किया। मंत्री ने बताया कि यह बस रोजाना आलमबाग से सुबह 10:30 बजे चलकर गोरखपुर होते हुए देवरिया लार रोड के बरडीहा बस स्टेशन पर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। वहां से यह रोजाना सुबह सात बजे चलकर शाम 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से बरडीहा की कुल 406 किमी की दूरी के सफर का किराया 585 रुपये है। जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में बस का संचालन कानपुर से होगा। दयाशंकर सिंह ने बताया कि देवरिया के बरडीहा दलपत गांव के कैप्टन अंशुमान सिंह की तैनाती सियाचिन में थी। गत वर्ष 19 जुलाई को शॉर्ट सर्किट से बंकर में आग लग गई। इसमें फंसे जवानों को उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर निकाला। बाद में इलाज के दौरान कैप्टन अंशुमान की मौत हो गई। इन जैसे वीर सपूतों पर देश हमेशा गर्व करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें