बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती आनंदनगर गांव निवासी एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को आनंदनगर गांव निवासी प्रदीप शुक्ला के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया है। पीड़िता का आरोप है कि कई वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर आरोपी यौन शोषण कर रहा था। युवक ने उसे नौकरी के लिए दिल्ली बुलाकर अपने साथ रखा था। पीड़िता के अनुसार जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद उसने बघौचघाट पुलिस को शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संवाद