बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने बरहज क्षेत्र के युवक परयौन शोषण करने और शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, करीब चार साल पहले व्हाट्सएप चैटिंग के दौरान उसकी युवक से पहचान हुई। इसके बाद युवक का घर पर आना-जाना शुरू हो गया था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने यौन शोषण किया। अब शादी से इन्कार कर रहा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया किजानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद