रामपुर कारखाना। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार बुजुर्ग की रहने वाली बबीता देवी पत्नी बालकृष्ण मणि का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर आए और मिट्टी खोदने लगे। मेरी पुत्री प्रतिमा मणि ने विरोध किया तो गाली देते हुए भाग जाने तथा जान से मारने की धमकी दी। वह घर आकर बताई तो मैं बाहर आई। इसके बाद हमलावर गाली देते हुए घर में घुस गए और मारपीट कर घायल कर दिए और फरार गए। पुलिस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी अजीत मणि उर्फ शालू, अंगद मणि, चक्रपाणी मणि, राजू मणि, अश्वनी मणि, हरीश मणि, अभिमन्यु मणि तथा पांच अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की है। संवाद