तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश
हर फरियादी से रूबरू हुए डीएम, देरी तक रुककर सुुनी फरियाद
रुद्रपुर में तीन बजे तक चला समाधान दिवस
विधायक जयप्रकाश ने जानी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शनिवार को रुद्रपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम जेपी सिंह फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की संख्या अधिक होने पर निर्धारित समय से एक घंटा अधिक समय देकर लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराया। समाधान दिवस में आईं 42 शिकायतों में से राजस्व विभाग से जुड़ी सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इनमें से सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुड़ी 15 शिकायतें, पुलिस विभाग से जुड़ी 14, विकास विभाग की चार, खाद्य एवं रसद विभाग की दो और अन्य विभागों से सात लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर डीएम और एसपी के साथ विधायक जयप्रकाश निषाद ने शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।
डीएम जेपी सिंह ने सभागार में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस को जन उपयोगी बनाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार एक मंच पर विभिन्न विभागों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए समाधान दिवस से अपेक्षा की गई है। समाधान दिवस पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। डीएम सभागार में फरियादियों की संख्या अधिक होने से निर्धारित समय से एक घंटा अधिक रुककर हर फरियादी से उनकी समस्या जानकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम ध्रुव शुक्ला, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, बीईओ जया राय, तहसीलदार अभयराज, एनटी करन सिंह और अनिल तिवारी आदि मौजूद रहें।