फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीडीओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले विकास भवन के सात अधिकारी

Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10.25 बजे मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दफ्तर आने में लेट लतीफी शुक्रवार को विकास भवन के अधिकारियों को महंगा पड़ गया। सीडीओ के आकस्मिक निरीक्षण में विभिन्न विभागों के सात अधिकारी गैरहाजिर मिले। सभी का एक दिन वेतन बाधित करते हुए सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

चुनावी व्यस्तता के बहाने विकास भवन के अधिकारी कई दिनों से दफ्तर आने देरी करते थे। कई अधिकारी ऐसे भी थे, जो कार्यालय में बैठते नहीं थे। इससे कार्यालय आए फरियादियों को भटकना पड़ रहा था। लोग सीडीओ के पास गुहार लगाने पहुंच रहे थे। लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए सुबह 10.25 बजे सीडीओ रविंद्र कुमार ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन रामअवध यादव, सहायक अभियंता पीआईयू श्वेता मौर्या, सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय, अपर संख्या अधिकारी राहुल राय, नवीन सिंह, मोहम्मद अनवर, वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी यशवंत राम अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करते हुए सीडीओ ने अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें