फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पहनकर मंहत के चरणों में टीएसआई ने मत्था टेका !

विज्ञापन
टीएसआई रामवृक्ष यादव ने पुलिस आचरण संहिता का उल्‍लंघन किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
वर्दी पहनकर महंत के चरणों में टीएसआई ने मत्था टेका!
विज्ञापन

देवरिया। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की बजाय शहर के टीएसआई कभी माला पहनकर वर्दी में कुदाल चलाते, तो कभी झांडू लेकर सफाई करते दिखते हैं। यहीं नहीं अक्सर एक मंदिर के महंत के चरणों में फूलों की माला पहनकर मत्था टेकते दिखते हैं। ऐसा करते उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने को एसपी मिश्र ने गंभीरता से लिया है। टीएसआई रामवृक्ष यादव खुद ऐसी तस्वीर खिंचवाकर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जबकि नियम है कि वर्दी पहनकर कोई भी पुलिस कर्मी ऐसा नहीं कर सकता। ऐसा करता है तो पुलिस आचरण संहिता का उल्लंघन माना जाता है। रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर अशोक तिवारी का कहना है कि वर्दी पहनकर सिर्फ सैल्यूट किया जा सकता। वर्दी में अफसर, जनप्रतिनिधि, महंत और यहां तक की परिवार के किसी सदस्य का भी पैर नहीं छुआ जा सकता है। ऐसा करना वर्दी के अपमान की श्रेणी में आता है। इस बाबत टीएसआई रामवृक्ष यादव ने कहा कि धर्म के प्रति मेरी अटूट आस्था है। इसलिए महंत जी मुझे माला पहना देते हैं और मैं माला पहनकर नीचे बैठ गया और खुद भी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हूं। इस खबर की बाबत एसपी श्रीपति मिश्र ने कहा कि टीएसआई की कुछ फोटो वायरल हुई हैं। फोटो में जो दिख रहा हैं, ऐसा करना पुलिस में आचरण संहिता का उल्लंघन माना जाता हैं। टीएसआई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें