फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंभीर मरीज नहीं होंगे रेफर, अगस्त तक तैयार हो जाएगा ट्राॅमा सेंटर

विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर।संवाद
विज्ञापन
- अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मेडिकल कॉलेज में 24.68 करोड़ से बनने वाला यह सेंटर
विज्ञापन

- ट्रॉमा सेंटर न होने से हर रोज 20- 25 मरीजों को करना पड़ता है रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में ट्राॅमा सेंटर अगले साल अगस्त में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से गंभीर मरीजों को अपने जिले में ही तत्काल इलाज मिल सकेगा और लोगों की जान बच सकेगी। 24 करोड़ 68 लाख की लागत से बनने वाला यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अब तक 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है।
मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा नहीं है, जिससे इन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोजाना इमरजेंसी और वार्ड से करीब 20 से 25 मरीजों को रेफर करना पड़ता है। इसे देखते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के प्रयास से शासन से ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति मिली। इमरजेंसी के सामने 3926 वर्ग मीटर में जमीन चिह्नित कर सितंबर 2023 में निर्माण शुरू कर दिया है। इसे अगस्त 2024 में पूरा करने का समय तय किया गया था, लेकिन सीएमओ कार्यालय परिसर में आने वाली जमीन को लेकर दूसरे ब्लाॅक का कार्य विलंब से शुरू हुआ।
विज्ञापन

फाउंडेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि एक ब्लाॅक के भूतल, प्रथम व द्वितीय तल का ढांचा, सीढ़ी, रैंप तैयार हो गया है। दूसरे ब्लाॅक का ढांचा तैयार होने के बाद फिनिशिंग कार्य शुरू हो जाएगा। संभावना है कि निर्माण कार्य सितंबर 2025 में पूरा हो जाएगा। सेंटर में कुल चार माड्यूलर ओटी होंगे।
विज्ञापन

-
ग्राउंड फ्लोर पर यह होगी सुविधा
- यह 1393 वर्गमीटर में होगा
- मुख्य मार्ग पर गेट
- भवन के सामने मेन गेट
- भवन के पिछले हिस्से में इमरजेंसी गेट
- एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रा साउंड, एमआरआई, प्लास्टर रूम
- ट्रायज एरिया, वेटिंग एरिया, ऑब्जर्वेशन रूम, प्री एंड पोस्ट सीजर रूम
- कम्युनिकेशन रूम, नर्सेज स्टेशन, शौचालय
-
प्रथम तल
- यह 1361 वर्गमीटर में होगा
- ऑपरेशन थियेटर-दो
- डॉक्टर कम्युनिकेशन रूम, आईसीयू व बीस बेड का जनरल वार्ड
- वेटिंग एरिया, स्टोर, दवा वितरण कक्ष
- डॉक्टर कामन रूम
- पोस्ट ऑपरेटिव रूम, एएचयू, नर्सिंग स्टेशन
- टाॅयलेट
-
द्वितीय तल
-यह 1172 वर्ग मीटर में होगा
- आपरेशन थियेटर-दो
- डॉक्टर कम्युनिकेशन रूम
- बर्न वार्ड- 20 बेड
- ट टाक्सोलाॅजी वार्ड-20 बेड
- प्री एंड पोस्ट ऑपरेटिव रूम
- नर्स रूम, नर्सिंग स्टेशन, एएचयू रूम
- टाॅयलेट

-ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले साल अगस्त तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को इलाज में काफी सहूलियत होगी।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें