देवरिया। मेडिकल कॉलेज में टीबी के मरीजों के लिए सुविधा बढ़ाई गई है। इसके तहत वार्ड बनाया गया है। वहीं गंभीर रोगियों के लिए भी अलग से वार्ड बनाया गया है। जांच केंद्र भी स्थापित किया गया है। इसके बन जाने से मरीजों के इलाज में सहूलियत है। साथ ही जांच व दवा और डाटा फीडिंग में भी आसानी होगी। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व टीबी विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में टीबी के संदिग्ध करीब पचास से साठ मरीज आते हैं। करीब पचीस से तीस मरीजों को बलगम जांच के लिए भेजा जाता है। इसे देखते हुए टीबी के मरीजों को सुविधा देने को लेकर कवायद की जा रही है। संसाधनों से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।