चेयरमैन को गाली देने के आरोप में युवक को भेजा जेल
सलेमपुर। मझौलीराज नगर पंचायत के चेयरमैन से फोन पर गाली-गलौज करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रविवार की शाम एक शख्स ने मझौलीराज नगर पंचायत के चेयरमैन गौरीशंकर गुप्ता के मोबाइल पर फोन किया। उसके बाद चेयरमैन साहब से बात कराने की बात कहते कहते अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसका ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत सोमवार चेयरमैन गौरीशंकर गुप्ता कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मझौलीराज नगर के वार्ड नंबर दो निवासी जीसान खान पुत्र एजाज अहमद के खिलाफ अपमानित करते व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने शांति भंग में उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि चेयरमैन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।