सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का अश्लील फोटो किसी ने युवती के मंगेतर को भेज दी। जिस पर युवती की शादी टूट गई। इसकी जानकारी होने पर युवती ने अश्लील फोटो भेजने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर माह में उसकी शादी होने वाली थी। इस बीच एक दिन युवक ने व्हाट्सप पर वीडियो कॉल किया। रिसीव करने पर वह अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर उसने बताया कि उसका कुछ फोटो आरोपी के पास है। जिसे वह सोशल साइट्स पर वायरल कर देगा। इससे डरकर युवती उससे बात करने लगी। बाद में पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज आरोपी चोरी से लिए युवती के फोटो व वीडियो को उसके होने वाले पति के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। अभी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती का पूरा परिवार सदमे में है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के मोबाइल नंबर से उसकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।