फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू के तेवर को देख तहसील सभागार में हुई आपात बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। तहसील सभागार में शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय की अध्यक्षता में विभागों की आपात बैठक बुलाई गई। इसमें नदी के उग्र तेवर और बाढ़ जैसी संभावनाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में राजस्व, पुलिस, बाढ़ खंड, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, बिजली सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सभी से बाढ़ से संबंधित सूचनाओं को साझा करने को कहा। उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्ध महिला-पुरुषों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा, जबकि गांवों में सभी को सर्पदंश जैसे समय पर लोगों को झाड़फूंक की जगह इलाज के लिए ले जाने के लिए जागरूक करने को कहा। एसडीएम अंगद यादव ने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को अलर्ट रहते हुए नजर रखने को कहा। अधिकारियों ने बाढ़ से बचाव के लिए बने बंधों के बारे में, जबकि अस्पतालों पर एंटी स्नेक इंजेक्शन आदि के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने फैलने वाली बीमारियों आदि को लेकर स्वास्थ्य विभाग को दवाओं के छिड़काव कराने को कहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अधिकारियों के साथ टापू बने भदिला प्रथम गांव पहुंचे। जहां लोगों से समस्याओं की जानकारी लिया। उन्होंने गांव के लोगों को नाव से कम से कम सफर करने को कहा। एडीएम ने नदी में विलीन कुरह परसियां तटबंध पर बांध और जलस्तर देखा।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम अंगद कुमार यादव, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, रवींद्र मौर्य, सीओ आदित्य कुमार गौतम सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, जेई नागेंद्र सिंह, ईओ निरुपमा प्रताप, एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, महेन चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार, चिकित्साधीक्षक डॉ.अजय पाल, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, अखिलेश कुमार, एसडीओ रोहित पांडेय, मनीष गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें