फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विसरा रिपोर्ट में खुलेगा ससुराल मे हुई दामाद के मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली तिवारी में चार दिन बाद शव मिलने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली तिवारी में दामाद के चार दिन बाद मिले शव के मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का राज नहीं खुल सका है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जनपद सिवान अंतर्गत मैरवा थाना क्षेत्र के करजनिया के रहने वाले 45 वर्षीय चंद्रमा सिंह पुत्र जमुना सिंह 24 जून को अपने घर से निकले थे। बीते बुधवार की सुबह अहिरौली तिवारी गांव के दक्षिण दिशा में श्मशान घाट पर उनका शव मिला था। इस गांव में उनकी ससुराल है। शव के पास से नशीली पदार्थ के रैपर भी फॉरेंसिक टीम ने बरामद किया था। शव सड़े गड़े अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।अभी कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें