फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसडीएम ने किया प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण

Fri, 20 Oct 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध है। ऐसे में प्रशासन की ओर से प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए वैकल्पिक तैयारी की जा रही है। इसी के तहत एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी बृहस्पतिवार को नदावर घाट, मेहरौना घाट व चनुकी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर चयनित स्थल का एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह, प्रभारी कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई, लार थानेदार कपिलदेव चौधरी के साथ नदावर पुल के नीचे पहुंचे जहां विसर्जन स्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव को साफ सफाई के साथ बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल को नगर पंचायत से मिलकर मूर्ति विसर्जन के लिए नदी किनारे गड्ढे खोदवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने प्रभारी कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई व लार थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी को निर्देशित करते हुए कहा कि दशहरे पर्व के बाद सभी मेला आयोजक व प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर नजदीक में चयनित स्थान पर प्रवाहित कराया जाए। सभी घाटों पर समुचित प्रकाश और सफाई की व्यवस्था करें। नदी में प्रतिमा प्रवाहित करने पर पूर्ण रूप से रोक का कड़ाई से अनुपालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें