बरहज। फार्मर रजिस्ट्री के लिए कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम हरिशंकर लाल और तहसीलदार अरुण कुमार ने कर्मचारियों की ओर से कराए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री का फीडबैक लिया। कपरवार में शिथिलता पर उन्होंने कर्मचारियों से वजह पूछी और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। दोपहर बाद करीब ढाई बजे एसडीएम अन्य अधिकारियों के साथ देवपार, बरांव, दुबौली, महेन आदि जगहों पर फार्मर रजिस्ट्री की औचक जांच किए। कपरवार में कार्य में धीमी प्रगति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कई जगह कर्मचारी तेज धूप होने का हवाला दे रहे थे। मौके पर एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, एडीओ एजी देवेश चंद्र सिंह, प्रहलाद गुप्त आदि मौजूद रहे।