फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Wed, 08 Apr 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि समाज व राष्ट्र के लिए आदर्श व चरित्रवान नागरिक के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर मानसिक शारीरिक, आध्यात्मिक, चारित्रिक आदि गुणों का विकास होता है। अमित कुमार शुक्ल ने शिविर के पहले दिन स्काउटिंग व गाइडिंग की टोलियों का विभाजन कर नियम उद्देश्य, सिद्धांत प्रतिज्ञा आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के पूर्व महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स डा प्रवीण कुमार ने आये हुए अतिथियों को बैच लगाकर अभिनन्दन किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें