फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध नंबर प्लेट लगी स्कार्पियो पकड़ी गई

Wed, 02 Sep 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। पुलिस ने रविवार की रात भाटपाररानी सीमा के पास से संदिग्ध नंबर प्लेट लगी स्कार्पियो को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कार्पियो पर लगा नंबर बिहार के ही किसी अन्य वाहन का है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकली थी। पुलिस ने वाहन को पकड़ कर जब जांच शुरू हुई तो नंबर प्लेट संदिग्ध होने की बात सामने आई। पुलिस वाहन के वास्तविक स्वामित्व और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि स्कार्पियो पर बिहार का नंबर प्लेट लगा है। एक दुर्घटना के बाद वाहन चालक इसे लेकर भाग गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें