फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कॉर्पियो और मैजिक में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गौरीबाजर-रुद्रपुर मार्ग पर इंदूपुर जल निगम के समीप रविवार को देर रात स्कॉर्पियो और पिकअप के बीच टक्कर में स्कार्पियो सवार दो लोग घायल हो गए। वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। पिकअप सवारों काे भी मामूली चोट आई है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। गोरखपुर निवासी सपना 22 वर्ष, नितिन विश्वकर्मा 20 वर्ष निवासी चौरीचौरा रविवार को किसी काम से रुद्रपुर गए थे। जहां से देर रात वह स्कॉर्पियो पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे एक पिकअप से उनके सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें