फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट से स्कूटी सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की चपेट से स्कूटी सवार छात्र की मौत
विज्ञापन

मैरवा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर से मैरवा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास रविवार को पिकअप वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि छात्र की मां घायल हो गई। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम खुरासिया दक्षिण निवासी हिमांशु पाठक (18) पुत्र स्व. भूपेंद्र पाठक मैरवा से मां किरन देवी को किसी कार्य से लेकर गए थे। लौटते समय प्रतापपुर से मैरवा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास पीछे से आ रही पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी माता किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पिकअप चालक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। हिमांशु 11वीं का छात्र था। श्रीबब्बन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज रतसिया कोठी में पढ़ता था। घटना के बाद मां किरन देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अपने सामने पुत्र की मौत को देखकर अचेत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें