रामपुर बुजुर्ग। प्रतापपुर चेकपोस्ट से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने टीवीएस एजेंसी को निशाना बनाया। शुक्रवार की रात एजेंसी का ताला तोड़कर चोर एक स्कूटी और काउंटर में रखे 7500 रुपये नकद चुरा ले गए। शनिवार को एजेंसी संचालक शैलेंद्र सिंह को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने श्रीरामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। संवाद