रामपुर कारखाना। स्कूल जा रही छात्रा बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। जानकारी मिलते ही स्कूली शिक्षक और पीआरबी पुलिसकर्मी पहुंचे और छात्रा का इलाज कराया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखारी टोला निवासी नासरीन जनता इंटरमीडिएट कॉलेज रामपुर कारखाना में कक्षा-11 में पढ़ती है। वह शुक्रवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। बिना दाएं और बाएं देखे अचानक रामपुर कारखाना चौराहे पर साइकिल मोड़ देने से पीछे से आ रहे बाइक से टक्कर लग गई। संवाद