फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने डीआईओएस कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Apr 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


देवरिया। यूपी बोर्ड की कापियों को अन्य जिलों में भेजने के दौरान शासन की ओर से इस कार्य में शिक्षणेतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का विरोध माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने किया है। बुधवार को संगठन की ओर से डीआईओएस कार्यालय पर एडीआईआईओएस महेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने कहा कि यह आदेश शिक्षणेतर कर्मचारियों का शोषण करने एवं अपमानित करने जैसा है। बोर्ड की काॅपियों के प्रेषण के दौरान वाराणसी के राजकीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान, एक सिपाही ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका हम सभी को दुख है। सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने इस कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी न लगाने और शिक्षणेतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आदेश जारी कर कर्मचारियों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौपने वालों में प्रदीप कुमार, राजीव कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश द्विवेदी, अशोक मिश्रा, दिवाकर पांडेय, संजय कुमार, मुकेश सिंह, सच्चिदानंद राणा, तेज बहादुर चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




काली पट्टी बांधकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने जताया विरोध
देवरिया। शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले भर के माध्यमिक व संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेतर कर्मियों ने सचिव के आदेश को एकतरफा और तुगलकी फरमान बताते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने सचिव से इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश सचिव आलोक राय के नेतृत्व में सत्य प्रकाश इंटर काॅलेज मुसहरी, जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में इंटर कालेज मरकड़ा में, संजीव सिंह के नेतृत्व में रामपुर कारखाना में, संत गुप्ता के नेतृत्व में बैतालपुर में, कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में बैकुंठपुर में, आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में बड़हरी में, शैलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मझौलीराज में, रामप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में झरना कुटी में, संजय राय के नेतृत्व में मायापुर इमिलिया में, फतेहबहादुर के नेतृत्व में देवसिया में, सिराज अहमद के नेतृत्व में लार में, नरेन्द्र दूबे के नेतृत्व में बनकटा में, अशोक कुमार के नेतृत्व में पगरा में, जेलर सिंह के नेतृत्व में डुमवलिया में, शशिकांत सिंह के नेतृत्व में बखरी बाजार में, शिवशंकर के नेतृत्व में खामपार में, अवधेश यादव के नेतृत्व में बंधीमठ, शेखर राय के नेतृत्व में खोरीबारी में ,वेद प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में खुखुंदू में, महानंद मिश्रा के नेतृत्व में रेवली, संजय प्रसाद के नेतृत्व में नोनापार में, व्यास राव के नेतृत्व में रामपुरगढ़ में, शेखर राय के नेतृत्व में खोरीबारी सहित जिले के विभिन्न माध्यमिक और संस्कृत विद्यालयों में सचिव के आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें