फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल वैन में लगी आग, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Wed, 22 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्कूली वैन में लगी आग।स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बरियारपुर (देवरिया)। कुशहरी गांव के पास मंगलवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन में आग लग गई, जिससे वाहन के अंदर धुंआ फैल गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे युवाओं ने सभी 20 बच्चों को वैन से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित बचा लिया। बच्चों के बैग, पुस्तकें व अन्य समान वाहन के साथ जल गए। जानकारी होने पर लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को किसी तरह शांत कराकर वैन चालक को हिरासत में ले लिया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। देवरिया सदर से सटे महुआनी चौराहा पर स्थित एक स्कूल में मंगलवार को दोपहर बाद छुट्टी हुई। यहां से करीब बीस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूली वैन कुशहरी गांव के लिए निकली। विशुनपुर कला चौराहा से कुशहरी के लिए जाते समय वैन के इंजन में अचानक आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता तब तक वैन के अंदर धुंआ फैल गया। यह देख वाहन में सवार बच्चे चिल्लाने लगे। वैन से आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें