फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालय जा रही छात्रा ने उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में लगाई छलांग

Tue, 25 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के कपरवार उग्रसेन सेतु से छलांग लगाई 11वीं की छात्रा निक्की   संवाद
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कपरवार के उग्रसेन सेतु से सोमवार की सुबह 11वीं की छात्रा ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। वह गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी की रहने वाली है। स्कूल जा रही किशोरी के नदी में छलांग लगाने के बाद आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम किशोरी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पटना गांव निवासी पूर्णमासी यादव की पुत्री निक्की (16) कपरवार के एक इंटर काॅलेज की 11वीं की छात्रा है। वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। अकेले पैदल जा रही थी। इसी बीच पुल पर अपना स्कूल बैग छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते देख लोग शोर मचाने लगे। किसी ने इसकी सूचना बड़हलगंज और बरहज के कपरवार पुलिस को दी। जानकारी होने पर मौके पर सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव और दोनों थानों की पुलिस भी पहुंच गई। नदी में निक्की के छलांग लगाने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। जबकि किसी अनहोनी को लेकर परिजन दहाड़े मारने लगे। छात्रा के स्कूल बैग में से सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है। नदी में उसकी तलाश की जा रही है।
इंसेट में-
सीमा विवाद में उलझी रही बरहज और बड़हलगंज पुलिस, देर से शुरू हुआ रेस्क्यू
बरहज। छात्रा के नदी में छलांग लगाने के बाद बरहज और बड़हलगंज की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। कोई घटनास्थल को देवरिया तो कोई गोरखपुर जनपद में बता रहा था। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया जा सका। इस दौरान देर भी हुई। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस पहुंची हुई थी। छात्रा की तलाश शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


एक पखवारे में नदी में तीन लोग लगा चुके हैं छलांग, एक का मिल चुका है शव
बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन पुल सुसाइड प्वाइंट बना हुआ है। यहां से लोगों के नदी में कूदने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते एक पखवारे में अलग-अलग जगहों के तीन लोग किन्हीं कारणों से नदी में छलांग लगा चुके हैं। इनमें पुलिस ने एक का शव बरामद किया है। लोगों के अनुसार पुल से अब तक 100 से अधिक लोग नदी में छलांग लगा चुके हैं। बीते 14 दिनों में 10 जुलाई को सुरौली थाना के मलकौली गांव निवासी श्याम वर्मा (60) ने छलांग लगा दी थी। जिनका आज तक सुराग नहीं लग सका है। वहीं बुधवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के खड़ेसर निवासी दया ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। जबकि सोमवार को गोरखपुर के पटना गांव निवासी छात्रा निक्की ने नदी में छलांग लगा दी। उसकी तलाश में पुलिस नदी खंगाल रही है। ग्रामीणों के अनुसार आए दिन होने वाली घटनाओं को लेकर कई वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम अनीता श्रीवास्तव और अमित किशोर से लोगों ने पुल पर बाड़ा लगवाने की मांग की थी। जिस पर अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी को जाली लगवाने का निर्देश भी दिया था। सुसाइड प्वाइंट बने पुल से नदी में छलांग लगाने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। वहीं अधिकारी इससे बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

कोट-
बीते दिनों हुई घटनाओं का अधिकारियों द्वारा संज्ञान न लिया जाना गंभीर है। 10-15 दिन में पुल पर दोनों तरफ जाली लगवा दी जाएगी।
- अखंड प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें