फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल जा रही छात्रा को पीटा, तीन पर केस

Wed, 18 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्कूल जा रही एक छात्रा को कुछ लोगों ने रास्ते में घेर कर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव की रहने वाली अमीषा पत्नी संतोष राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह और उसके चाचा की लड़की स्कूल जा रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में उसे घेरकर गाली देते हुए मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों धर्मेंद्र, गोविंद तथा कृष्णा के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें