तरकुलवा विकास खंड के भिसवा में संचालित एक विद्यालय का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा विकास खंड के भिसवा गांव में स्थित एक विद्यालय की मान्यता से जुड़ी पत्रावली को लेकर नौतन हथियागढ़ गांव के एक व्यक्ति ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। बीईओ ने बुधवार को मौके पर जाकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
तरकुलवा विकास खंड के भिसवा गांव में एक निजी विद्यालय संचालित है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के राजकेश्वर जायसवाल ने ऑनलाइन शिकायत करने के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि भिसवा गांव में संचालित हो रहे विद्यालय की मान्यता में जमीन का जो कागज लगा है, उसमें अभी बंटवारा नहीं हुआ है। मामला न्यायालय में लंबित है। उधर, कूटरचित तरीके से जालसाजी कर प्रबंधक ने मान्यता ले ली। बुधवार को बीईओ ने विद्यालय में जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
वर्जन-
नौतन हथियागढ़ गांव के राजकेश्वर जायसवाल ने भिसवा गांव में संचालित एक स्कूल की मान्यता में लगे जमीन के कागजात को लेकर शिकायत की है। आज विद्यालय में जाकर जांच शुरू की गई। शिकायतकर्ता से शिकायत की कापी मांगी गई है। सही तथ्य सामने आना अभी बाकी है।
- विजय कुमार ओझा, बीईओ, तरकुलवा