फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के पात्रों तक पहुंचाएं योजनाएं : डीएम

Wed, 02 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मत्स्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं को बिना भेदभाव पारदर्शी तरीके से पात्र जनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन की क्षेत्र में तमाम संभावनाएं मौजूद हैं। बायोफ्लॉक मत्स्यपालन से किसानों की तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने एफपीओ के माध्यम से मत्स्यपालन को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मत्स्य अधिकारी नंद किशोर, अग्रणी बैंक प्रबंधक अरुणेश कुमार, प्रगतिशील किसान गंगाशरण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें