फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डरा रही सरयू, फिर बढ़ने लगा जलस्तर

Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर बैराजों से छोड़े गए पानी की वजह से एक बार फिर 2.5सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। जिससे तटवर्ती इलाकों में हलचल तेज हो गई है। सरयू नदी का मिजाज इस बार समझ से परे है नदी का जलस्तर लगातार घटने बढ़ने से लोग स्थितियों को भांप नहीं पा रहे हैं, हालात यह है कि इस बार जुलाई बीत गया और बाढ़ नहीं आई। लेकिन पहाड़ों पर बारिश और बैराजों से छोड़ा जा रहा पानी लोगों की बेचैनी बढ़ा रहा है। नदी के अप्रत्याशित परिवर्तन से लोग बाढ़ के खतरे को लेकर भयभीत हैं। क्यों कि 24घंटे के दौरान नदी में 62 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है। केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 62-52मीटर रिकार्ड किया गया। 2.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि जारी है। नदी मीटर हेड पर अंकित खतरे के निशान 64.10 मीटर से 1.58 मीटर नीचे बह रही है। बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ ही पूर्व के सालों में स्थापित कर तहसील कर्मचारियों को नियुक्त कर निगरानी रखने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें