रामपुर कारखाना। क्षेत्र के भगवानपुर चौबे गांव निवासी रामबेलास प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 19 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह पांडेचक चौराहे पर सब्जी लेने गए थे, तभी गांव के ही पवन शर्मा एवं उनके साथ एक व्यक्ति ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते गाली देने लगा। विरोध करने पर ईंट-पत्थर से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया जिससे आंख व सिर में गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि पवन शर्मा सहित एक अज्ञात पर एससी-एसटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद