फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोटेदार और उसके बेटों पर एससी-एसटी का केस, कोटा निरस्त

Sat, 28 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पिपरा दौलाकदम गांव के कोटेदार पर एससी-एसटी का केस दर्ज होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया है। वर्ष 2017 में गांव के एक व्यक्ति से राशन की दुकान पर हुए कोटेदार से विवाद के मामले में न्यायालय ने कोटेदार को सजा सुनाई है।
विज्ञापन

देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव के उपेंद्र दुबे कोटेदार हैं। 2017 में गांव के जनार्दन प्रसाद ने डीएसओ से गांव के कोटे से जुड़ी जनसूचना मांगी थी। उसी बात को लेकर कोटेदार और उनके बेटों ने जनार्दन प्रसाद गोंड की पिटाई कर दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार अक्तूबर को कोटेदार और उनके चार पुत्रों पर एससी-एसटी का केस दर्ज कर लिया था। न्यायालय में सुनवाई के बाद तीन साल की सजा हो गई। मामले की जांच के बाद जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने 27 अक्तूबर को कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया।
जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पिपरा दौलाकदम गांव के कोटेदार उपेंद्र दुबे और उनके चार बेटों को न्यायालय ने एससी एसटी एक्ट के तहत सजा सुनाई है। इसलिए दुकान के अनुबंध को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें