फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसबीटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अर्जित की सफलता

Sat, 13 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अर्जित की सफलता
विज्ञापन

गौरी बाजार। गौरी बाजार क्षेत्र के विशुनपुरा, बखरा स्थित एसबीटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दसवीं व बारहवीं की सीबीएसई की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के बारहवीं कक्षा के छात्र रजत उपाध्याय ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान, 89.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर हिमांशु श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान तथा 89 प्रतिशत अंक अर्जित कर तान्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 80 फीसदी अंक अर्जित करने वाले छात्रों की संख्या 28 रही। हाईस्कूल में आस्था मौर्या ने 93.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम,यश सिंह ने 93.2 प्रतिशत पाकर द्वितीय व प्रियांशु गुप्ता व प्रियांशु गौतम ने 92.6 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान पर रहे।90 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 13 व 80 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 33 रही।छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन एमएन त्रिपाठी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें