फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 36 घंटे से सरयू का जलस्तर स्थिर दुश्वारियां बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-तुर्तीपार रेगुलेटर पर खतरे के निशान से अब भी 65सेमी ऊपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर स्थिर रहा। नदी में हो रहे परिवर्तन से तटवर्ती इलाकों के लोग अब भी सहमे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर तुर्तीपार रेगुलेटर पर 64 मीटर 95 सेमी रिकार्ड किया गया। जो खतरा निशान 64 मीटर 30 सेमी से 65 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

नदी में हो रहे परिवर्तन से तटवर्ती लोग अभी भी सहमे हैं। नदी में हो रहे कटान से गांव के लोग सहमे हुए हैं। नदी का पानी रिहायशी इलाकों में अब भी जमा हुआ है। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी का पानी दो दिन से स्थिर है। अनुमान है कि 24घंटे में नदी का पानी कम होगा। लगातार निगरानी बंधों पर रखी जा रही है। मंगलवार शाम बाढ़ विभाग अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद ने देवसिया, छित्तूपुर, भागलपुर बंधे का निरीक्षण कर निर्देश दिया कि 24 घंटे बंधे की निगरानी की जाए एवं कटान की स्थिति में तत्काल कटान रोधी कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें