फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू के जलस्तर में 10 सेमी की आई नरमी, सांसत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही नदी, अलर्ट पर हैं बाढ़ चौकी, बनाए गए राहत केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में दो दिनों से निरंतर नरमी देखी जा रही है। रविवार को सरयू के जलस्तर में 10 सेमी की कमी नोट की गई है। हालांकि नदी खतरे के निशान 66.50 से 70 सेमी ऊपर 67.20 मीटर पर बह रही है। सरयू में उमड़ रहे सैलाब को लेकर प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है, जबकि बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन की ओर से 24 राहत केंद्र बनाए गए हैं। नदी के उफनाने से लोगों की सांसत बरकरार है। नेपाल द्वारा करीब 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण सरयू में सैलाब उमड़ आया है।
नदी का जलस्तर 67.35 मीटर तक पहुंचा था। सरयू में बाढ़ आने से राप्ती भी उफान पर है। नदी खेत-खलिहान के रास्ते गांवों तक पहुुंच गई है। बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिरा होने के कारण भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। वहीं परसियां-विशुनपुर देवार के एक दर्जन से अधिक मजरों तक नदी का पानी पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार से नदी निरंतर पीछे हट रही है। थाना घाट पर बने मीटर गेज पर सरयू 67.20 मीटर पर बह रही है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 10 सेमी की कमी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। बंधों की माॅनीटरिंग किया जा रहा है।
-अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
-
सरयू के जलस्तर में हो रही कमी से बंधों पर बढ़ा कटान का खतरा
सरयू नदी के जलस्तर में दो दिनों से कमी देखी जा रही है। 48 घंटे में जलस्तर में 15 सेमी की कमी नोट की गई है। सरयू के जलस्तर में हो रही कमी से कटइलवा-कपरवार संगम तट तक नवीन तटबंध, महेन-माेहरा-केवटलिया, परसियां-विशुनपुर देवार में पीडब्ल्यूडी बांध पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। मानसून के दस्तक देने के बाद से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से बंधों की हालत जर्जर हो गई है। कटान जैसी संभावना को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल नदी के पीछे हटने से कुछ हद तक राहत महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें