फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतरे के निशान से दस सेमी नीचे खिसका सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरे मौसम से बेहाल हुआ जनजीवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी रविवार को खतरे के निशान 66.50 से दस सेमी नीचे प्रवाहित हो रही थी। सरयू का जलस्तर नीचे खिसकने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि झमाझम बारिश न होने के कारण बढ़ी उमस से जहां फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन

नदी खतरे के निशान से सात सेमी ऊपर बह रही थी, जिससे राप्ती में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नदी के जलस्तर में वृद्धि से पानी नाली-नालों से होते हुए खेतों की ओर बढ़ रहा था। जबकि कटइलवा-कपरवार संगम तट और परसियां-विशुनपुर देवार के पीडब्ल्यूडी बांध पर बाढ़ का पानी दबाव बनाने लगा था। शाम तक नदी के पीछे हटने से कटइलवा, कुरह परसियां, भदिला प्रथम, परसियां-विशुनपुर देवार के दर्जनों टोलों के लोगों ने राहत की सांस ली है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी पीछे हटी है। जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें