फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में खतरे का निशान छूने को आतुर सरयू

Sun, 03 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर में बढ़ता सरयू नदी का जलस्तर 
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी में लगातार तीन दिनों से जलस्तर में इजाफा हो रहा है। इससे तटवर्तीय इलाके के लोगों की नींद उड़ गई है। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। नदी इसी तरह बढ़ती रही तो कुछ दिनों में खतरा निशान को भी पार कर जाएगी। 24 घंटे में 16 सेमी की सरयू नदी में बढ़ोत्तरी हुई है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 95 सेमी नीचे है। तुर्तीपार हेड मीटर पर अंकित खतरा निशान 64.10 मीटर है। आयोग अगले 24 घंटे में नदी में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है, निगरानी रखी जा रही है। सरयू नदी का तेवर अब उग्र हो चला है। चेतावनी लेवल पार करने के बाद अब खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें