फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुरह परसियां के पास बंधे से टकरा रही सरयू

विज्ञापन
बरहज के कपरवार ​स्थित कुरह परसियां बंधे पर दबाव बनाती सरयू   संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा-जियो बैग कटर बनाकर सुरक्षित किया जा सकता है गांव, समय से नहीं चेते तो मचेगी तबाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी में पिछले दिनों नेपाल से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी बंधों से सटकर बहने लगा है। नदी में विलीन कुरह परसियां पिच मार्ग के पास सरयू बंधे से टकरा रही है, जिससे आसपास रहने वालों में खतरा बढ़ गया है। जियो बैग कटर बनाकर समय से गांवों को सुरक्षित नहीं किया गया तो नदी भारी तबाही मचा सकती है। हालांकि विभाग ने बाढ़ से बचाव के लिए करीब एक हजार मिट्टी से भरी बोरियों का स्टॉक करा रखा है।
विज्ञापन

सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी आई है। दिल्ली सहित अन्य प्रांतों में आई बाढ़ और नदी के तेवर को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। जलस्तर के बढ़ने से नदी कपरवार संगम तट से कटइलवा गांव तक बने नवीन बंधे से सटकर बह रही है। कपरवार संगम और रवींद्र यादव के छावनी के पास नदी बंधे से सीधे टकरा रही है। नदी की धारा का वेग तेज हो गई है। शनिवार को बाढ़ खंड विभाग के जेई नागेंद्र प्रताप सिंह बंधों पर जगह-जगह मिट्टी का ढेर था। करीब 1000 प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरवा रहे थे। अखिलेश सिंह, ज्ञान सिंह, हनुमान गुप्त आदि का कहना है कि नवीन बांध बनने से फिलहाल गनीमत है। नदी बंधे से जिस प्रकार टकरा रही है। बाढ़ आने पर काफी नुकसान हो सकता है। मिट्टी भरी बोरियां ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगी। समय से कटर बनवा लिया गया तो कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट-
बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां कराई जा रही हैं। गांवों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें