फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 12 घंटे से स्थिर हुई सरयू, दुश्वारियां बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, भदिला प्रथम में लोगों से जाना हाल
विज्ञापन

-नगर सहित परसियां-विशुनपुर देवार के एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू में सैलाब उमड़ आया है। सोमवार की सुबह नदी का जलस्तर खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर 25 सेंटीमीटर ऊपर 67.75 मीटर पर बह रहा है। नदी में आई बाढ़ के कारण परसियां-विशुनपुर देवार के करीब एक दर्जन टोले पानी से घिरे हुए हैं। वहीं भदिला प्रथम टापू बना है। 12 घंटे में जलस्तर स्थिर होने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं।
एसडीएम अंगद यादव, तहसीलदार अरुण कुमार और नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य के साथ कटइलवा, कपरवार संगम तट के अलावा टापू बने भदिला प्रथम गांव पहुंचे। अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर लोगों से बाढ़ से उत्पन्न समस्या की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार भदिला प्रथम गांव में सात नाव, जबकि परसियां-विशुनपुर देवार में दो-दो नाव लगाई गई है। सरयू में सैलाब उमड़ने से राप्ती भी उफान पर है। नगर स्थित जहाज घाट के निकट पश्चिमी पटेल नगर में मुख्य मार्ग पर नदी का पानी आ गया है। वहीं परसियां देवार के भरटोला, चौधरीपुरा, नकिहवां, महोब टोला, जबकि विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, दलित बस्ती, चौहान, लोहार, बांके, किशुन, जैतुन टोला, नई दलित बस्ती, जरलहवा, रामदरश आदि टोलों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

कपरवार गांव से सटे गोरखपुर जनपद के विस्थापित कोलखास गांव में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मेहियवां के रामजानकी और बिनोवापुरी के निकट रुद्रपुर मार्ग तक नदी का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालात पर नजर रखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। नदी तटवर्ती गांवों की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। फिलहाल पूरे दिन जलस्तर में स्थिरता देखी जा रही है।
-अंगद यादव एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें