फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोबारा उफान पर आई सरयू, 15 सेमी की बढ़त

Thu, 17 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहहज में खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर बह रही नदी   संवाद
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में फिर वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है। सरयू का जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा और तटवर्ती गांव-क्षेत्र में मवेशियों के लिए चारा का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर दो दिन पूर्व खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर ऊपर 67.50 मीटर तक गया था, लेकिन नदी के पीछे हटने पर जलस्तर 67.15 मीटर तक पहुंचा था, जिससे लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की थी, लेकिन नदी के दोबारा उफनाने से तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उचट गई है। लोग बाढ़ जैसी संभावना को लेकर सशंकित हैं। नदी में बाढ़ आने के कारण कटइलवा, नौका टोला, परसियां-विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम आदि गांवों के खेतों में पानी लग गया है। जबकि दियारा के आधा दर्जन मोहल्लों तक बाढ़ का पानी आ गया है।
विज्ञापन


जलस्तर में दोबारा बढ़त दर्ज की गई। नदी ने करीब 15 सेमी बढ़त बनाई है। - अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें