फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही सरयू

विज्ञापन
बरहज में सरयू के उफनाने से खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा नदी का पानी संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही सरयू
विज्ञापन

पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा नदी का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में काफी इजाफा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को नदी खतरे के निशान 66.50 से 10 सेमी ऊपर बह रही थी। जलस्तर में आई तेजी से नदी का पानी पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। नदी के तीसरी बार करवट लेने से तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है।
सरयू नदी बढ़त बनाने के बाद पक्के घाटों से दूर चली गई थी। लेकिन अचानक उमड़े सैलाब के कारण नदी 66.60 मीटर पर बहने लगी है। जलस्तर में हुए इजाफा के कारण बाढ़ का पानी थाना घाट, तुलसी, आरती, सीता, परशुराम आदि घाटों की पक्की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। तटवर्ती गांवों के लोगों का कहना है कि नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि और देश के कुछ हिस्सों के अलावा पाकिस्तान में आई तबाही से बाढ़ जैसी आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू के उफान से नदी में चारों ओर पानी ही पानी हो गया है। इससे रेतीला भू-भाग और खरपतवार डूब गए हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि नदी खतरे के निशान को पार कर 66.60 मीटर पर बह रही है। नवीन बंधे का निर्माण होने से फिलहाल गांवों को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें