फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधुनिक भारत के निर्माता थे सरदार वल्लभ भाई पटेल

Mon, 17 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक में मिलने का कार्य किया था। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया और राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक से पदयात्रा निकाली।
जो पैदल चलते हुए रामपुर कारखाना, डुमरी होते हुए ब्लाॅक सभागार पहुंची। संचालन मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें