भाटपाररानी/सोहनपुर। विकास खंड के सोहनपुर बाजार में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर समारोह पूर्वक मनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पं गिरीश चंद तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने आजादी के बाद देशी रियासतों को भारत में मिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया था, जिससे वे लौहपुरुष कहे जाते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और कार्यों से आज के नौजवानों को सीख लेने की जरूरत है । ब्लॉक प्रमुख वृंदा कुशवाहा ने कहा कि सरदार पटेल के अंदर राजनीतिक दूरदर्शिता कूट-कूट कर भरी थी। उनके आदर्शों पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । कार्यक्रम को जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,सुशील शाही, संतोष पटेल, जय प्रकाश तिवारी, अमित सिंह बबलू, जगदीश नारायण मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। संवाद