फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संस्कृत महाविद्यालयों की परीक्षा तिथि घोषित, शुरू हुई तैयारी

Fri, 27 Dec 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों में परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह दो जनवरी से प्रारंभ होकर 12 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए जिले स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो जनवरी को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी, जिसमें शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र (2023-2026) के केवल अनुत्तीर्ण (भूतपूर्व या बैंक), शास्त्री तृतीय सेमेस्टर सत्र (2023-2026) व शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर सत्र (2022-2025) के छात्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में शामिल होंगे। उसी दिन द्वितीय पाली में आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र (2024-2026) व आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र (2023-2025) के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैंक, श्रेणी सुधार, एक विषयक परीक्षा में छात्र शामिल होंगे। इन्हीं कक्षाओं की तीन जनवरी को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी, जिसमें शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के केवल अनुत्तीर्ण (भूतपूर्व या बैंक), शास्त्री तृतीय सेमेस्टर व शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में शामिल होंगे। उसी दिन द्वितीय पाली में आचार्य प्रथम सेमेस्टर व आचार्य तृतीय सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। चार जनवरी को तृतीय, पांच जनवरी को चतुर्थ, छह जनवरी को पंचम, सात जनवरी को षष्ठ, आठ जनवरी को सप्तम, नौ जनवरी को अष्टम, 10 जनवरी को नवम प्रश्नपत्र, 11 जनवरी को विज्ञान व गृहविज्ञान प्रायोगिक, 12 जनवरी को व्यक्तिगत छात्रों की आंतरिक मूल्यांकन होगा। बैक व श्रेणी सुधार परीक्षा के परीक्षार्थी अपने-अपने संबंधित विषयों के लिए अनुमन्य पत्रों की ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शास्त्री द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर के लिए षष्ठ प्रश्नपत्र विज्ञान व गृहविज्ञान को छोड़कर शेष सभी प्रश्नपत्रों में 25 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। जिसका मूल्यांकन महाविद्यालय स्तर पर किया जाएगा। शास्त्री द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर के षष्ठ प्रश्नपत्र में विज्ञान व गृह विज्ञान विषय वाले परीक्षार्थियों के लिए 10 अंकों की आंतरिक परीक्षा व 15 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होगी। आंतरिक परीक्षा का मूल्यांकन महाविद्यालय व प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन परीक्षा केंद्र की तरफ से पूर्व वर्षों की तरह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें