फोटो समाचार......
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंगलवार को नवनिर्वाचित सांसद शशांक मणि ने अपने गांव बरपार में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के लिए निर्देश भी दिए। अपने गांव बरपार में सुबह सात बजे से ही सांसद ने अपने बरामदे में चौपाल लगाकर लोगों से बात की तथा क्षेत्र की समस्याओं पर लोगों से सुझाव भी मांगे।
उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि एक दूसरे के साथ क्षेत्र के विकास के लिए आपस में समन्वय बनाकर जब काम करेंगे तभी सबके प्रयास से सबका विकास का मंत्र सार्थक होगा। जनता की समस्याओं को निपटाकर 9 बजे कार्यकर्ताओं के साथ संसदीय क्षेत्र में आने वाली फाजिलनगर और तमकुही विधानसभा के विभिन्न गांवों में भ्रमण के लिए निकल पड़े। इस अवसर पर बरियारपुर से आए पूर्व सभासद कृष्णानंद गिरी, राजू पासवान, कन्हैया गोंड, धीरज सिंह, विपुल तिवारी, सीमा देवी आदि उपस्थित रहीं।