भटनी। शिक्षा विभाग की अभिनव पहल के तहत शनिवार को हतवा जूनियर हाईस्कूल की कक्षा आठ की छात्रा संजना यादव ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का कार्यभार संभाला। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय का माहौल उत्साह से भर गया और सहपाठियों व शिक्षकों ने उसका हौसला बढ़ाया। संजना यादव ने बीईओ कार्यालय की औपचारिक कार्रवाई का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से उनकी जिम्मेदारियों और स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। दफ्तर में मौजूद स्टाफ और अधिकारियों ने संजना को पूरा सहयोग किया और उनके सवालों के जवाब दिए। संवाद