फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हरिद्वार में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेगी सना

विज्ञापन
परेड  के लिए चयन होने पर सन्ना को मिठाई खिलाकर बधाई देते परिवार के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के भठवां धरमपुर वार्ड की रहने वाली छात्रा सना हरिद्वार में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के आठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इसमें एसके इंटर कॉलेज सोहनाग की छात्रा सना को शामिल किया गया है।
नगर पंचायत के भठवां धर्मपुर वार्ड नंबर-तीन की रहने वाले नजीर खान की बेटी सना सुल्ताना सोहनाग तिलौली के एसके कन्या महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। 20 से 29 नवंबर तक देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) 2023 में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों की प्रतिभागिता की गई है। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के पत्र के मुताबिक गोरखपुर विश्वविद्यालय से आठ प्रतिभागियों को हिस्सा लेना है। इसमें सना सुल्ताना का नाम पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सना सुल्ताना को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एएस कबीर का पत्र मिला, तो वह खुशी से झूम उठीं। उसने बताया कि जिस उम्मीद के साथ मुझे परेड शिविर में शामिल किया गया है, मैं निश्चित ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। नगर की छात्रा का चयन होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद शहवाज आलम, डॉ. एमडी आलम, मेराज, समीर खान, कृष्णा राय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें