रुद्रपुर। मिलावटी मिठाइयों की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार कोखाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। दो दुकानों से गुलाब जामुन, खोआ और पनीर के नमूने लिए। छापे की खबर से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पूरे दिन नगर की कई दुकानें बंद रहीं। मुख्य खाद्य आयुक्त राजीव मिश्रा और नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के नेतृत्व में टीम ने बालाजी स्वीट हाउस से गुलाब जामुन के नमूने लिए। इसके बाद खजुहा चौराहा स्थित मां शीतला स्वीट भंडार से खोअ और पनीर के नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य आयुक्त ने कहा कि जांच में मिलावट पाए जाने पर केस दर्ज कर जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद