फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 1.17 लाख किसानों की रूकी सम्मान निधि

Fri, 08 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ 346966 किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी गई सम्मान निधि की 15वीं किस्त
विज्ञापन


देवरिया। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 1.17 लाख किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रूक गई है। इसकी वजह से सम्मान निधि की 15 वीं किस्त सिर्फ 346966 किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी गई है। बावजूद इसके किसान ई-केवाईसी कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
जिले के करीब 463986 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14 वी किस्त बैंक अकाउंट में पहुंंची थी। सम्मान निधि की 15 वीं किस्त भेजने से पूर्व किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा किसानों के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन 1.17 लाख किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई। इसका नतीजा है कि ये किसान अब कृषि विभाग और बैंक का किसान अब चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2700 अपात्रों से की गई 56 लाख की वसूली
कृषि विभाग की ओर से सम्मान निधि लेने वाले करीब 2700 अपात्रों से 56 लाख की वसूली भी की गई है। आईटीआर फाइल करने वाले और सरकारी नौकरी करने के बाद भी खुद को किसान बताने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। कृषि विभाग के जिम्मेदारों की माने तो अगर एक परिवार में पति-पत्नी के बीच कोई सरकारी नौकरी कर रहा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। शर्तों के अनुसार अगर अपात्र किसान ई-केवाईसी कराएंगे तो साफ्टवेयर की मदद से पकड़ लिए जाएंगे और योजना का उन्हें लाभ नहीं मिलेगा। कृषि उपनिदेशक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इससे पात्र और अपात्र किसानों की पहचान भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें