फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला के सिर पर समधी ने मारा चाकू

Sat, 28 Oct 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अमवां पांडेय गांव में शुक्रवार को रिश्ते के समधी ने अधेड़ महिला के सिर पर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया। घायला महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ दीपक शुक्ला ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को प्रकरण की जांच कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अमवां पांडेय निवासी मदन यादव की भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में रिश्तेदारी है। आरोप है कि मदनचक निवासी रिश्ते के समधी गिरीश यादव शुक्रवार को दोपहर को नशे की हालत में मदन यादव के घर पहुंचा और उनकी पत्नी बिगनी देवी (56) से उलझ गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि गिरीश ने बिगनी देवी के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद वह जमीन गिरकर तड़पने लगीं। आस-पास के लोगों के सहयोग से परिजन घायल महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। हालांकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें